Thursday , September 24 2026
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर पहुंचे दक्षिणी कमान के कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर पहुंचे दक्षिणी कमान के कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर

राष्ट्र प्रथम, अच्छा नागरिक बनकर कर्तव्यों का निर्वहन करें : लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर

दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर, एवीएसएम, वीएसएम ने बुधवार को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर का दौरा किया। उन्होंने कैडेट्स को सेना में अधिकारी बनकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम है। प्रत्येक कैडेट को अच्छा नागरिक बनकर अपने मूल कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

RMS अजमेर पहुंचे दक्षिणी कमान के कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर

उन्होंने कैडेट्स से अनुशासन, समर्पण, ईमानदारी और दृढ़ता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। प्राचार्या लेफ्टिनेंट कर्नल रितु छेत्री ने लेफ्टिनेंट जनरल को स्कूल की विरासत, शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं और कैडेट्स में चरित्र निर्माण व नेतृत्व क्षमता विकसित करने संबंधी जानकारी दी।

लेफ्टिनेंट जनरल पुष्कर ने स्कूल में चल रहे प्रमुख आधारभूत ढांचा एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। कैडेट्स को देश के मूल्यों, गौरव और सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए तथा राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

Interacting with the cadets, the Army Commander emphasised the importance of self-discipline, perseverance and critical thinking in achieving excellence
Interacting with the cadets, the Army Commander emphasised the importance of self-discipline, perseverance and critical thinking in achieving excellence

लेफ्टिनेंट जनरल ने किए ब्रह्माजी के दर्शन

पुष्कर। भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर बुधवार को हेलीकॉप्टर से पुष्कर पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर खुशहाली की कामना की। लेफ्टिनेंट जनरल के मंदिर पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। उनके दर्शन के दौरान आम दर्शनार्थियों का मंदिर में प्रवेश अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने ब्रह्माजी के दर्शन किए। इस दौरान एसडीएम गुरुप्रसाद तंवर भी प्रोटोकॉल में उनके साथ मौजूद रहे। वहीं ब्रह्मा मंदिर पहुंचने पर पुजारी कृष्णगोपाल वशिष्ठ एवं वैभव वशिष्ठ ने लेफ्टिनेंट जनरल पुष्कर का माला एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में ब्रह्माजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

Check Also

COAS General Upendra Dwivedi visits RMS Chail to commemorate its centenary

COAS General Upendra Dwivedi visits RMS Chail to commemorate its centenary

October 12, 2025: General Upendra Dwivedi, Chief of Army Staff (COAS), visited Rashtriya Military School, …

Leave a Reply