Thursday , September 3 2026
Operation Sindoor Anniversary: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में वार मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Operation Sindoor Anniversary: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में वार मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

युवाओं को समझ होनी चाहिए … क्या करना, क्या नहीं, जीवन का हिस्सा बनाएं अनुशासन: देवनानी

Rajasthan Patrika – Ajmer: 22 May, 2026 – ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर गुरुवार को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने एनसीसी कैडेट्स से अनुशासन, मर्यादा, समर्पण और प्रतिबद्धता को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

देवनानी ने कहा कि देश का प्रत्येक युवा अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। अनुशासित जीवन ही व्यक्ति को लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक होता है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को यह समझ होना चाहिए कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है। कई बार अज्ञानतावश युवा ऐसे कार्यों में शामिल हो जाते हैं, जो देश और समाज के हित में नहीं होते। उन्होंने कहा कि युवा अपने जीवन में चार ‘डी’ यानी अनुशासन, मर्यादा, समर्पण और प्रतिबद्धता अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। देवनानी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की युवा शक्ति की ओर उम्मीद से देख रही है और आने वाली सदी भारत की सदी होगी। कैंप कमांडेंट कर्नल अजय दाधीच, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल शैलेश शर्मा, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की प्रिंसिपल कर्नल रितु छेत्री, कप्तान अनिल कुमार नैनावत, लेफ्टिनेंट मीनाक्षी गहलोत और लेफ्टिनेंट सचिन चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। एनसीसी कैडेट्स रिंकू चौधरी और रामरक्षा भाकर ने मुख्य अतिथि को वॉर मेमोरियल तक पायलटिंग करते हुए पहुंचाया। मीडिया प्रभारी कप्तान संत कुमार ने बताया कि पीपिंग सेरेमनी के तहत कैडेट्स को रैंक लगाकर प्रमोट भी किया गया। कार्यक्रम समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

हाथीखेड़ा में 3 बीघा भूमि पर खुलेगा बालिका सैनिक स्कूल:

देवनानी ने हाथीखेड़ा में तीन बीघा भूमि पर बालिका सैनिक स्कूल खोले जाने की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। इस घोषणा पर एनसीसी कैडेट्स ने भारत माता के जयघोष के साथ जोरदार तालियां बजाईं। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष प्रोफेसर देवनानी ने सभी कैडेट्स के साथ चाय पर चर्चा की और कैडेट्स से सभी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक अपने विद्यार्थियों के साथ समय निकालकर संवाद जरूर करें तभी युवा शक्ति को एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

Check Also

Akashteer Air Defence System: Indigenous Indian Iron Dome

Akashteer Air Defence System: Indigenous Indian Iron Dome

Akashteer, the indigenous Air Defence System that stopped the wave of Pakistani missiles and drones …