Monday , October 19 2026
अजमेर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के 1999 बैच का कार्यक्रम: 09 फरवरी, 2024

अजमेर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के 1999 बैच का कार्यक्रम: 09 फरवरी, 2024

9 सैन्य अफसरों सहित एक आईपीएस अफसर होंगे कार्यक्रम में शामिल

मिलिट्री स्कूल में आज जुटेंगे Georgians – 1999, शिक्षकों का सम्मान कर पुरानी यादें ताजा करेंगे

अजमेर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के 1999 बैच का कार्यक्रम

अजमेर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में शुक्रवार को 1999 के पासआउट Georgians जुटेंगे। पुरानी यादें ताजा करने अजमेर पहुंच रहे इस बैच में 9 सैन्य अफसर, एक IPS, 4 देशों में व्यवसाय कर रहे पूर्व छात्रों सहित अन्य Government Officials पूर्व छात्र शामिल हैं। 1999 बैच के पासआउट कर्नल अनिल कुमार यादव ने बताया कि सभी पूर्व छात्र अपने परिवार के साथ शिस्कत करेंगे। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी पूर्व छात्र असेंबली में शामिल होंगे।

फिर पुराने शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। स्कूल के अकेडमी ब्लॉक के लिए इलाहबाद से खासतौर से मंगवाई गई मेटल की पेंटिंग उपहार स्वरूप भेंट की जाएगी। स्कूल mess में लंच का इंतजाम किया गया है, सभी शिक्षक, पूर्व छात्र और उनके परिवार के सदस्य लंच में शामिल होंगे।

कर्मल यादव ने बताया कि पूर्व छात्र वॉर मेमोरियल में स्कूल के पूर्व छात्र रहे शहीदों को श्रद्धांजलि अपित कर नमन करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे मौजूदा छात्रों और पूर्व छात्रों के बीच वॉलीबाल मैच का आयोजन होगा। सांयकाल स्कूल के पुराने शिक्षकों के साथ पुष्कर में डिनर का कार्यक्रम तय है।

Check Also

छात्रा कैडेट्स को भी सेना की एडवेंचर विंग करेगी ट्रेंड, ड्रोन डिफ्यूज करना भी सिखाएंगे

छात्रा कैडेट्स को भी सेना की एडवेंचर विंग करेगी ट्रेंड, ड्रोन डिफ्यूज करना भी सिखाएंगे

अजमेर: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर में अध्ययनरत छात्रा कैडेट्स को भारतीय सेना की एडवेंचर विंग …