Friday , September 4 2026
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर में 4 एकड़ में अलग से बनेगा गर्ल्स कंपाउंड

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर में 4 एकड़ में अलग से बनेगा गर्ल्स कंपाउंड

मिलिट्री स्कूल में 4 एकड़ में अलग से बनेगा गर्ल्स कंपाउंड, आउटडोर, इंडोर गेम्स की भी होगी सुविधा

नेताजी की फौज की कैप्टन लक्ष्मी सहजल के नाम से होगा हॉस्टल

Dainik Bhaskar (Ajmer Edition) 09/12/2024: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में जल्द ही अलग से गर्ल्स कंपाउंड बनेगा। करीब 4 एकड़ भूमि पर तीन हॉस्टल होंगे, जिनमें आउटडोर और इंडोर गेम्स की सुविधाएं, स्टडी रूम, रिक्रिएशन रूम और डोस्मेट्री की भी सुविधा होगी। इस कंपाउंड में एक हॉस्टल विगत वर्षों से संचालित किया जा रहा है, जबकि एक नया हॉस्टल भारतीय सेना की ओर से बनवाया गया है। यह 2 छात्राओं की क्षमता के हिसाब से तैयार हुआ है। राज्य सरकार इसी कंपाउंड में 60 गर्ल्स की कैपेसिटी का हॉस्टल बनवाएगी। 3 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला यह हॉस्टल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। जल्द ही इसका भूमि पूजन होने जा रहा है। इस तरह गर्ल्स कंपाउंड में कुल तीन हॉस्टल होंगे।

सुभाषचंद्र बोस की फौज भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) में कैप्टन रहीं लक्ष्मी सहगल के नाम से मिलिट्री स्कूल का नवनिर्मित गर्ल्स हॉस्टल जाना जाएगा। गर्ल्स कैडेट्स को मोटिवेट करने के लिए हॉस्टल के फाउंडेशन स्टोन पर कैप्टन सहगल की बीरगाथा लिखी गई है। प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल अमरदीप सिंह ने बताया कि गर्ल्स कंपाउंड में वालीबॉल और टेनिस कोर्ट बनेगा। इसके साथ ही हॉस्टल में डोरमेट्री, स्टीड रूम, रिक्रिएशन रूम और इंडोर गेम्स की सुविधाएं भी दी जाएंगी। यह गर्ल्स कैडेट्स के लिए भविष्य की तैयारियां हैं।

सेना में जाने के लिए आसानी से रिटर्न क्लीयर करेंगी गर्ल्स कैडेट्स। प्राचार्य लेपिरनेंट कर्नल अमरदीप सिंह ने कहा कि देश की पांचों राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में सर्वाधिक गर्ल्स कैडेट्स अजमेर में हैं। वर्तमान में 20 गर्ल्स अध्ययनरत हैं, 42 नए साल और आ रही हैं। सेना में अफसर बनने के लिए पूरे आत्मविश्वास से भरी हैं। सेना के सेट नरेटिव को बदलने की क्षमता इनमें देखी जा सकती है।

Check Also

Independence Day: List of Gallantry Awards and Recognitions

Independence Day 2025: List of Gallantry Awards and Recognitions Given on 15th August

During its 79th Independence Day celebration, India honored its valiant officers and troops for their …