Wednesday , August 5 2026
दैनिक भास्कर का 'एक पेड़, एक जिंदगी अभियान' राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में 300 छायादार-फलदार पौधे रोपे

दैनिक भास्कर का ‘एक पेड़, एक जिंदगी अभियान’ राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में 300 छायादार-फलदार पौधे रोपे

कैडेट्स व स्टाफ ने लिया संरक्षण का संकल्प, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

अजमेर (05/08/2026) दैनिक भास्कर के एक पेड़, एक जिंदगी अभियान के तहत मंगलवार को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में छायादार, फलदार और पर्यावरण-अनुकूल करीब 300 पौधे लगाए गए।

एक पेड़, एक जिंदगी अभियान: RMS Ajmer में 300 छायादार-फलदार पौधे रोपे

कार्यक्रम में विद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और करीब 250 कैडेट्स ने भाग लेकर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अमलतास, अनार, मोरिंगा, गुलमोहर, बकायन, करंज, पीपल और बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इनका चयन परिसर में हरियाली बढ़ाने और जैव विविधता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल रितु छेत्री ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण के साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी धरोहर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक पौधे की जिम्मेदारी लेकर उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। यदि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधे के संरक्षण का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। विद्यालय के शिक्षा प्रभारी डॉ. अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि दैनिक भास्कर का अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की प्रभावी पहल है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधे सुरक्षित रहकर वृक्ष बनें।

Check Also

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर में 4 एकड़ में अलग से बनेगा गर्ल्स कंपाउंड

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर में 4 एकड़ में अलग से बनेगा गर्ल्स कंपाउंड

मिलिट्री स्कूल में 4 एकड़ में अलग से बनेगा गर्ल्स कंपाउंड, आउटडोर, इंडोर गेम्स की …

Leave a Reply