Monday , October 19 2026
56 students of Gurukul Kurukshetra passed NDA exam

56 students of Gurukul Kurukshetra passed NDA exam

56 students of Gurukul Kurukshetra passed NDA exam – गुरुकुल के 56 छात्रों ने उत्तीर्ण की एन.डी.ए. की परीक्षा, ढोल की थाप पर झूमा पूरा स्टाफ छात्रों ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी व गुरुकुल प्रबंधन को दिया सफलता का श्रेय कुरुक्षेत्र, 21 सितम्बर 2024 – यूपीएससी द्वारा एनडीए की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया जिसमें गुरुकुल कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है।

गुरुकुल के 56 छात्रों ने उत्तीर्ण की एन.डी.ए. की परीक्षा

गुरुकुल के 56 छात्र लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर एस.एस.बी. के लिए चुने गये हैं। इस बड़ी उपलब्धि गुरुकुल में शनिवार को जश्न का माहौल रहा। एन.डी.ए. विंग में छात्रों के साथ पूरा स्टाफ ढोल की थाप पर झूम उठा। छात्रों के भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से आकाश गुंजायमान हो उठा। गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, निदेशक ब्रिगेडियर डा. प्रवीण कुमार, प्राचार्य सूबे प्रताप, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, एनडीए विंग के सूबेदार बलवान सिंह, अशोक चौहान आदि ने छात्रों को लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दी।

वहीं गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य श्री देवव्रत जी ने भी दूरभाष पर सभी वि़द्यार्थियों को शुभकामनाएं देकर उनका हौसला बढ़ाया। निदेशक ब्रिगेडियर डा. प्रवीण कुमार ने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र एनडीए में बड़ी सफलता अर्जित कर रहे हैं और हर वर्ष पुराने रिकार्ड को तोड़कर नया रिकार्ड कायम कर रहे हैं। गुरुकुल प्रबंधन द्वारा छात्रों को स्टडी के लिए जहां अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, वहीं छात्रों के साथ दिन-रात मेहनत करने वाला स्टाफ हर समय उपलब्ध है जिससे विद्यार्थियों को पूरा फोकस अपनी स्टडी पर होता है और वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गुरुकुल के आदित्य मान, अमन राठौर, अनमोल सिंह, आर्यन देशवाल, आशुतोष सिंह, आयुष कुमार, आयुष सिंह, देव कादियान, अहसास, एकांक्ष शर्मा, गौतम कुमार, हैप्पी शर्मा, हर्ष मोदगिल, कार्तिक, कृष्णा पाण्डेय, मयंक दहिया, मोहित, नैतिक शर्मा, निहार त्यागी, निखिल, ऋतिक शर्मा, रूद्रप्रताप सिंह, शुभम् गुलिया, तेजस्व सिसोदिया, उदय कादियान, वरूण कुमार, विनायक गौड, आदित्य चौधरी, प्रत्यूष सिंह, गीतान्शु चोपड़ा, अरूण दूहन, आदित्य तोमर, अनिकेत, हितान्श गुप्ता, अनुष्क मलिक, अविरल वर्मा, सुहेल यादव, अरमान सिंह, अभिनव, आदित्य, आलोक, अमन, आर्यवर्त दहिया, आदित्य जानी, कुनाल, मधुर प्रताप, समर, पार्थ कौशल, आयुष वत्स, चिराग, सरबदीप सिंह, गगनदीप, सुमित कुमार, हर्ष राज, सुमन और मयंक मधुकर ने एनडीए 154 हेतु क्वालिफाई किया है।

ब्रिगेडियर कुमार ने कहा है कि आचार्य देवव्रत का सपना है कि गुरुकुल के बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और डॉक्टर, इंजीनियर, सेनाओं में उच्च अधिकारी बनकर राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान दें। आचार्यश्री का यह चिंतन, उनका प्रयास अब फलीभूत हो रहा है और विगत वर्षों में गुरुकुल कुरुक्षेत्र का यह एनडीए विंग राष्ट्र को 80 से ज्यादा सैन्य अधिकारी दे चुका है। एनडीए के साथ-साथ आईआईटी, एनआईटी और नीट में भी गुरुकुल के छात्र बड़ी संख्या में सफलता हासिल कर रहे हैं जिसका पूरा श्रेय आचार्यश्री के कुशल मार्गदर्शन, गुरुकुल प्रबंधन और छात्रों की कड़ी मेहनत को जाता है। उन्होंने पुनः सभी छात्रों को एन.डी.ए. में सफलता पर बधाई दी।

Institute Address: Gurukul Kurukshetra, Near III Gate Kurukshetra, University Kurukshetra, Haryana 136119 India

Check Also

Independence Day: List of Gallantry Awards and Recognitions

Independence Day 2025: List of Gallantry Awards and Recognitions Given on 15th August

During its 79th Independence Day celebration, India honored its valiant officers and troops for their …